राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने गरीब कल्याण के लिए धरातल पर काम किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकारें सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे तक ही सीमित रहीं। उन्होंने कहा कि विकास की यात्रा को पूरा करने के लिये देश और प्रदेश में निरन्तरता और स्थायित्व के साथ भाजपा सरकार बननी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजे की सरकार ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के 30 लाख से अधिक अभिभावकों को उनकी शिक्षा की व्यवस्था में भागीदार बनाया है, जो स्वागत योग्य है। प्रदेश सह प्रभारी गोपाल शेट्टी ने कहा कि राजस्थान में हम अगले विधानसभा चुनावों में 180 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लकर चलें और कांग्रेस मुक्त भारत की परिकल्पना को पूर्ण साकार करने में योगदान दें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक राजेन्द्र फडके ने इस अभियान में लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने राजस्थान में एक्टिव ट्रेकर्स के माध्यम से लिंगानुपात में आए सुधार के लिए मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कुशल नेतृत्व की सराहना की।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक के आरम्भ में सेना के शहीद जवानों और पार्टी के दिवंगत नेताओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समिति की बैठक में सोमवार को आर्थिक प्रस्ताव, जीएसटी, पं दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह और संगठनात्मक परिचर्चाएं होंगी। इससे पहले एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकताओं ने जोर शोर से स्वागत किया गया। रास्ते में जगह जगह पर पुष्पवर्षा कर जोधपुरवासियों की ओर से उनका स्वागत किया गया। स्वागत के लिए जगह जगह राजे के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। होटल पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने भी उनका भव्य स्वागत किया। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी सतीश, केन्द्रीय विधि राज्य मंत्री पी पी चैधरी, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव, सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान और उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी सहित राज्यमंत्री परिषद के अन्य सदस्य, सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।
यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी