जोधपुर/जयपुर। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी के लिए नए सिरे से नेगोसिएशन कर प्रदेश के हित में 40 हजार करोड़ रुपए का फायदा किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने जो घाटे का एमओयू किया था, उस पर यदि ब्याज की भी गणना करें तो प्रदेश को नए एमओयू से 1 लाख 53 हजार करोड़ रूपयों का फायदा होगा। परनामी ने कहा कि आज पूरे देश में भाजपा का डंका बज रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘सबका साथ-सबका विकास’ और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने 36 कौम को साथ लेकर प्रदेश के विकास का संकल्प लिया है। यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा ऐतिहासिक जनाधार के साथ आगे बढ रही है। मुख्यमंत्री राजे के नेतृत्व में हो रहे विकास पर जनता लगातार अपनी मुहर लगा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने जो काम 5 वर्ष में नहीं किए, भाजपा सरकार ने तीन वर्ष में ही उससे दोगुना काम कर दिए हैं।
रिफाइनरी की सौगात का जिक्र करेगी सरकारअजब- गजबः बंद आंखों से केवल सूंघकर
देख लेते हैं ये बच्चे