नई दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल ने अपनी नई बाइक भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस बाइक को सुजुकी ने हयाते ईपी के नाम से लॉन्च की है। दिल्ली में इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत है 57169 रुपए। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस बाइक के बारे में सभी जानकारियां दी हैं। इस बाइक में सुजुकी ने कॉस्मेटिक चेंज के अलावा और भी चीजें जोडी हैं।