नई दिल्ली। रेनॉल्ट ने डस्टर को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। रेनॉल्ट के फेसलिफ्टेड वर्जन की एक्स शोरूम कीमत नई दिल्ली में 8.47 लाख रूपए है। गौरतलब है कि रेनॉल्ट ने अपनी चर्चित कार डस्टर को वर्ष 2012 में लॉन्च किया था। इसके बाद अब इस कार का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। गौरतलब है कि रेनॉल्ट डस्टर पहला मॉडर्न कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसे भारत लाया गया। रेनॉल्ट ने अपनी नई अपडेटेड डस्टर को दिल्ली ऑटो एक्सपो 2016 में भी शोकेस किया था।