मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी लग्ज़री सेडान CLA का फेसलिफ्ट माॅडल देश में उतारा है। फिलहाल इसके 200 वेरिएंट को अपडेट किया गया है। कुल मिलाकर 2016-CLA के तीन माॅडल बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। यह एक सेडान है जिसे 3 वेरिएंट और पेट्रोल-डीज़ल सहित दोनों फ्यूल आॅप्शन में उतारा है। पेट्रोल माॅडल नया है जबकि डीज़ल इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। भारतीय बाजार में मर्सिडीज़-बेंज CLA का मुकाबला Audi A3 और BMW 1-सीरीज़ से
है लेकिन दोनों का दाम CLA से काफी कम है। ऐसे में राह आसान नहीं है।
आलिया को ऑडीQ-5 प्यारी, प्रियंका की पोर्श-कैनन से यारी