जीप कंपास ट्रेलहॉक केवल बीएस वीआई-कंप्लिएंट 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ
उपलब्ध होगी। इंजन 171 बीएचपी का अधिकतम पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क
पैदा करता है। ट्रेलहॉक में नाइन-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा।
चूंकि जीप इंडिया का कंपास ट्रेलहॉक कंपनी के एसयूवी के लाइन-अप में सबसे
टॉप वेरिएंट होगा, इसलिए इसकी कीमत 24 लाख रुपए से शुरू हो सकती है।