Celebratory Special Edition Launched-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीवीएस रेडियाॅन का कम्यूटर ऑफ द ईयर सेलेब्रेटरी स्पेशल एडीशन लॉन्च

khaskhabar.com: बुधवार, 11 सितम्बर 2019 6:19 PM (IST)
टीवीएस रेडियाॅन का कम्यूटर ऑफ द ईयर सेलेब्रेटरी स्पेशल एडीशन लॉन्च
जयपुर । दुनिया में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने बधुवार को साल की सबसे ज़्यादा पुरस्कृत कम्यूटर मोटरसाइकल-टीवीएस रेडियाॅन के ‘कम्यूटर ऑफ द ईयर’ सेलेब्रेटरी स्पेशल एडीशन का लाॅन्च जयपुर में लॉन्च किया ।यह स्पेशल एडीशन दो रंगों-क्रोम-ब्लैक और क्रोम-ब्राउन में उपलब्ध है। टीवीएस के नेशनल मार्केटिंग हेड पीयूष सिंह ने यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि अगस्त 2018 में लाॅन्च की गई टीवीएस रेडियाॅन रोज़मर्रा में मोटर साइकिल चलाने वालों की पहली पसंद बन गई है और आज इसके 2 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। उन्होंने बताया का जयपुर में यह राष्ट्रीय स्तर का नेशनल लॉन्च किया गया है। उन्होंने कहा कि भले की खबरों में ऑटो मोबाइल सेक्टर में मंदी और प्लांटों के बंद होने की खबरें आ रही है, लेकिन टीवीएस को लेकर ऐसी कोई बात नहीं है। टीवीएस के तीनों प्लांटों में उत्पादन जारी है और मंदी की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी बाइकों की बिक्री के लक्ष्य को लेकर काफी आशावान है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement