दिल्ली में नहीं मिलेंगे हाल में लॉन्च ये बाइक,स्कूटर
khaskhabar.com:
नई दिल्ली। हाल ही में लॉन्च हुई कुछ बाइक और स्कूटर अब दिल्ली में नहीं मिल पाएंगे। दिल्ली सरकार ने फैसला किया है कि बीए 3 स्टैंडर्ड वाले दुपहिया वाहनों का दिल्ली में रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। इस कारण से हाल ही में लॉन्च हुई रॉयल इनफील्ड हिमालयन, बजाज की वी 15 बाइक और सुजुकी का एक्ससे स्कूटर के अलावा कई दुपहिया वाहन दिल्ली में नहीं खरीद सकेंगे। गौरतलब है कि यह सभी दुपहिया वाहन बीते 2 महीने के भीतर ही लांच हुए हैं।