दिल्ली में नहीं मिलेंगे हाल में लॉन्च ये बाइक,स्कूटर
khaskhabar.com:
दिल्ली सरकार के निर्णय के अनुसार अब 1 अप्रैल से बीएस 4 स्टैंडर्ड वाले
दुपहिया वाहनों का ही रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। सरकार के फैसले के अनुसार सभी
दुपहिया वाहनों को 1 अप्रैल 2016 से बीएस 4 नियम मानना अनिवार्य होगा। साथ
ही मौजदा दुपहिया वाहनों के मॉडल्स को 1 अप्रैल 2017 तक बीएस 4 में अपग्रेड
करना अनिवार्य होगा। सरकार ने यह निर्णय बढते हुए प्रदूषण को देखकर लिया
है। गौरतलब है कि बीएस 3 वाले दुपहिया वाहन बीएस 4 वाले वाहनों से अधिक
प्रदूषण फैलाते हैं।