साथ ही इसके फ्रंट में लगे स्वेपबैक हैडलैंप्स इसके लुक को और भी आकर्षक
बनाते हैं। इस कार में डे-टाइम रनिंग एलईडी भी दी गई है। इंटीरियर की बात
करें तो इसके केबिन में ग्रे और बेज कलर का कॉम्बिनेशन दिया गया है।
इस कार
में सिंगल-डिन इंफोटन्मेंट सिस्टम लगा है। डैटसन रेडी गो में 800 सीसी का
पेट्रोल इंजन लगा है। साथ ही इस कार में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
कार का माइलेज भी काफी अच्छा है। कंपनी का दावा है कि डैटसन रेडी गो 25.17
किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।