नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी डैटसन ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार रेडी गो को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। डैटसन ने रेडी गो को 5 वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 2.39 लाख रूपए रखी गई है।
रेडी गो के टॉप वेरिएंट की कीमत 3.34 लाख रूपए है। गौरतलब है कि देश में टाटा नैनो के बाद यह सबसे सस्ती कार है। ज्ञातव्य है कि इस कार की बुकिंग कंपनी ने पहले ही शुरू कर दी है। अब बात करते हैं इस कार के फीचर्स की तो इस कार मे फ्रंट का लुक एसयूवी कार जैसा फील देता है।