हेफेई। चीन की ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी चेरी ऑटोमोबाइल अपनी नई कार को चिली में लॉन्च करेगी। चेरी ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने नवीनतम मॉडल अरिजो 5 को चिली के सेंटियागो में गुरूवार को लॉन्च करेगा। गौरतलब है कि चेरी चीन की पहली ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो विदेश में अपने नए मॉडल को लॉन्च कर रही है। चेरी के सहायक महाप्रबंधक जीन यीबू ने कहा कि लैटिन अमेरिका में चिली चीन के लिए सबसे बडा बाजार है।