khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 10:30 AM (IST)
पौराणिक कथाओं के मुताबिक एक दिन देवराज
इंद्र ने भागवान कृष्ण को बताया कि प्रागज्योतिषपुर के दैत्यराज भौमासुर के
अत्याचार से देवतागण त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। कृपया आप हमें बचाइए।
इंद्र की प्रार्थना स्वीकार कर के श्रीकृष्ण अपनी प्रिय पत्नी सत्यभामा को
साथ लेकर गरुड़ पर सवार हो प्रागज्योतिषपुर पहुंचे। वहां पहुंचकर भगवान
कृष्ण ने अपनी पत्नी सत्यभामा की सहायता से सबसे पहले मुर दैत्य सहित मुर
के छ: पुत्र- ताम्र, अंतरिक्ष, श्रवण, विभावसु, नभश्वान और अरुण का संहार
किया।