khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 10:30 AM (IST)
भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कहते हैं, क्योंकि यह दिन
भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस माना जाता है। इस साल 25 अगस्त, गुरूवार को
जन्माष्टमी पर्व मनाया जा रहा है। इसी कडी में आज आपके लिए भगवान श्रीकृष्ण
की 16,000 पत्नियों के बारे में बताने जा रहे है। इस संबंध में कई कथाएं
प्रचलित हैं और लोगों में इसको लेकर जिज्ञासा भी है कि कृष्ण की 16,000
पत्नियां होने के पीछे राज क्या है। पौराणिक कथाओं के मुताबिक सबसे पहले
कृष्ण ने रुक्मणि का हरण कर उनसे विवाह किया था।