Advertisement
कब से शुरू होगा छठ महापर्व 2026? जानें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की तारीख

छठ पूजा का दूसरा दिन लोहंडा और खरना कहलाता है। इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं और शाम को पूजा करने के बाद खरना का प्रसाद ग्रहण करते हैं। इस प्रसाद में खासतौर पर गुड़ की खीर, रोटी और फल शामिल होते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान व्रती न तो कुछ खाते हैं और न ही पानी पीते हैं।
छठ महापर्व का तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन व्रती नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे पानी में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। पूजा के लिए बांस के सूप और टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल और अन्य पारंपरिक प्रसाद सजाए जाते हैं। सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और संतान की खुशहाली की कामना की जाती है।
छठ पूजा का चौथा और आखिरी दिन उषा अर्घ्य के साथ पूरा होता है। इस दिन व्रती सुबह सूर्योदय से पहले ही घाट पर पहुंच जाते हैं और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके बाद छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करके परिवार के कल्याण की प्रार्थना की जाती है। पूजा संपन्न होने के बाद व्रती पारण करते हैं। इसी के साथ करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा हो जाता है।
छठ महापर्व में सूर्यदेव को अर्घ्य देना सबसे महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सूर्यदेव की उपासना से आरोग्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, छठी मैया की पूजा संतान की लंबी उम्र, परिवार की खुशहाली और सुखी जीवन की कामना के लिए की जाती है। इस पर्व में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर उनके प्रति आभार जताया जाता है, जबकि उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नई ऊर्जा और सकारात्मकता का स्वागत किया जाता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


