प्रेम प्रसंग और विवाह: विवाह होने की है प्रबल संभावनाएं
इस
राशि के जातक प्रेम प्रसंगों की शुरुआत कर सकते हैं। आपको भी प्रेम से
जुड़े कोई नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कुछ लोगों की विवाहेत्तर प्रेम
संबंधों की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। जिसे वे गुप्त रूप से आगे बढ़ाने
की सोच रहे हैं। इससे आगे चलकर उन्हें परेशानियां उठानी पड़ सकती है। धनु
राशि के जो जातक विवाह योग्य हो गए हैं इस साल यदि वह लोग विवाह के बारे
में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। अगस्त महीने तक का समय
आपके लिए सही नहीं है जबकि उसके बाद का समय आपके प्रेम के लिए अनुकूल है।