Advertisement
पितृ पक्ष आज से, प्रतिपदा तिथि घटने से 16 नहीं 15 दिन के ही होंगे श्राद्ध

शुक्रवार, 29 सितंबर को भाद्रपद की पूर्णिमा है और इस दिन ये महीना खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को पूर्णिमा पर श्राद्ध किया जाएगा। इसके बाद 30 सितंबर यानी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से पितृ पक्ष शुरू होगा। भादौ पूर्णिमा पर विष्णु-लक्ष्मी की पूजा के साथ ही पितरों के लिए धूप-ध्यान और दान-पुण्य जरूर करें। श्राद्ध कर्म पितरों के निहित किए जाते हैं ताकि उन्हें तृप्ति मिल सकें। भाद्र शुक्ल पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से बड़ा ही महत्व है। इस दिन अगस्त मुनि सहित ऋषियों के नाम से तर्पण किया जाता है और उन्हें जल दिया जाता है। श्राद्धपक्ष में पिंडदान, तर्पण या पितृपूजा करने का एक निश्चित समय नियुक्त है। इस समय में ही पितृलोक से पितृ धरती पर पधारते हैं जिसके चलते श्राद्ध कर्म का यह श्रेष्ठ समय होता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


