Advertisement
1 अक्टूबर का पंचांग: आश्विन कृष्ण पंचमी पर बन रहे खास योग, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल

1 अक्टूबर को सूर्योदय सुबह 6:22 बजे और सूर्यास्त शाम 6:10 बजे होगा। चंद्रोदय रात 9:40 बजे तथा चंद्रास्त दूसरे दिन सुबह 11:58 बजे होगा। इस दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। सिद्धि योग शाम 9:17 बजे तक रहेगा। करण तैतिल रहेगा। सूर्य कन्या राशि में और चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित रहेंगे।
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा। यह दिन का सबसे शुभ और फलदायी समय माना जाता है। आमतौर पर यह लगभग 48 मिनट (या दिनमान के अनुसार गणना किया गया आठवां मुहूर्त) होता है। माना जाता है कि इस मुहूर्त में किए गए कार्यों से सभी प्रकार के अशुभ प्रभाव या दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं। वहीं, राहुकाल दोपहर 1:45 बजे से 3:13 बजे तक रहेगा, जिसे किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है।
गुरुवार के दिन दक्षिण दिशा की ओर दिशाशूल रहेगा। ऐसे में इस दिशा में यात्रा करने से बचें, लेकिन यदि यात्रा करना जरूरी हो तो पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार उपाय कर आप दक्षिण दिशा की ओर यात्रा कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features


