khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2017 2:44 PM (IST)
लकी चार्म! ऎसी चीज जो अपनी सफलता के लिए आप हमेशा अपने पास रखना पसंद करती
हैं। यह चीज कुछ भी सकती है। कोखास रंग की डे्रस, पूजा के फूल, कोई 786 के
नंबरवाला नोट, खास पर्स, डयरी, पेन कोई सिक्का या फेंग शुई से जुडे खास
सामान जैसे कॉपर कॉइन्स, लाफिंग बुद्धा या गणेश जी की छोटी मूर्ति, कोई
क्रिस्टल बॉल और भी बहुत कुछ। कुछ लोग लकी चार्म को अंधविश्वास मानते हैं
और कोई अपनी सफलता का राज।
अच्छा भाग्य अच्छे लोग ऎसे किस्से सुन
कर आपके मन भी सवाल उठता होगा कि लकी चार्म रखने वाले लोग क्या वाकई लकी
होते हैं! सच पूछिए, तो लकी वही है, जिसका भाग्य उसके इर्दगिर्द घूमता है।
उसे हमेशा लगता है कि उसके साथ कुछ शुभ और अच्छा होने वाला है। इसी सोच से
उसे अपने अन्दर पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है। ऎसे व्यक्ति की निर्णय लेने
की शक्ति भी मजबूत होती है। किसी खास काम के लिए की जानेवाली अपनी कोशिश को
वह और भी पुख्ता बनाता है। तो क्यों ना आप भी अजमाएं लकी चार्म।