आर्थिक पहलू: पुराना और रूका हुआ पैसा मिलेगा
सिंह राशि के जातकों के लिए यह साल धन प्राप्ति का समय है। पुराना
और रूका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। नए व्यवसाय के लिए लिया उधार और
कर्जा भी उतरने में आसान रहेगा। आर्थिक सुधार के कारण व्यापार में सम्मान
बना रहेगा। इस वर्ष आप व्यय तो अधिक नहीं करेंगे और फ़िज़ूल खर्ची भी नहीं
होगी परन्तु गलत निर्णय की संभावना अधिक दिख रही है, सावधानी बरतें।
शॉर्टकट से धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। इस समय यदि आप शेयर बाजार के
कार्यों में सोच समझकर पहल करते हैं तो लाभ होने की संभावना भी अधिक नजर आ
रही है।