प्रेम प्रसंग और विवाह: जून का बाद का समय रहेगा उत्तम
प्रेम
प्रसंग के लिए मार्च से जून माह तक का समय थोडा भारी है। तनाव की स्थिति
में संबंधों को बचाए रखने का पूरा प्रयत्न करें। वर्ष के आधे पडाव पर प्रेम
सम्बन्ध से प्रसन्नता पाएंगे। जून के बाद हालात बिल्कुाल पिरीत होते नजर आ
रहे हैं। विपरीत लिंगी लोगो से आपको दोस्ती होगी वहीं जीवन में कोई खास
व्यक्ति भी आ सकता है। यदि आप पहले से शादी शुदा है तो यह वर्ष आपके लिए
बहुत ही शुभ है। जीवन साथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर भी जाने के योग हैं।
युवाओं के लिए यह समय प्रेम, सगाई व विवाह के लिए अनुकूल रहेगा। प्रेम
विवाह के दौरान कोई जल्दबाजी ना दिखाएं, अन्यथा योग गडबडा सकते हैं।