Horoscope Today 1 october 2019, Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अक्टूबर 2019 09:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: काम-काज की बाधा को लेकर परेशान रहेंगे। बहुत कोशिश के बाद भी दिन में काम संपन्न नहीं होगा। आज होने वाले काम कल होंगे। लेन-देन को लेकर वार्ता सफल हो सकती है। आज ऐसे कार्य में खर्चा अधिक होगा जिसे आप पसंद नहीं करेंगे। व्यर्थ के खर्चों को लेकर प्रतिक्रिया ना दें तो अच्छा रहेगा और काम का माहौल बना रहेगा। सरकारी दफ्तरों में काम-काज का माहौल अनुकूल नहीं रहेगा। अच्छा हो आप कल ही कोशिश करें। धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। नया साहित्य पढऩे को मिलेगा। वृश्चिक: कुछ नया करने की योजना बनाएंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा अचानक बढ़ेगी। काम-काज के माहौल में शानदार परिणाम आएगा। संतान व सहयोगियों के लिए अच्छा दिन है। बाहर के शहरों से लाभ मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। लेन-देन की स्थितियों में संतुलन बनाने की कोशिश करेंगे। एक तरफ लाभ होगा तो दूसरी तरफ भुगतान का भारी दबाव। साझेदारी के मामले अनुकूल रहेंगे। आपका हर काम व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो जाएगा।

धनु:
कोई नया विवाद उभरकर सामने आ सकता है। विवादों के हल के लिए आपको धीरज का परिचय देना होगा। काम-काज में अत्यधिक व्यस्त हो जाना, आपको लाभ दे सकता है। कार्यशैली में साधारण सा परिवर्तन लाभदायक रहेगा। किसी विषय को आज भाग्य के सहारे ना छोड़ें। कुटुंब के मामलों में समर्थन मिल सकता है। शाम के समय की गई वार्ताएं आगे चलकर अच्छा परिणाम दे सकती हैं। कोई खास व्यक्ति आपके भरोसे पर खरा उतरेगा, उसके कारण लाभ होगा।

ये भी पढ़ें - इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह

3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement