Horoscope Today 1 october 2019, Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अक्टूबर 2019 09:08 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्क: व्यवसाय में सब तरफ से सहयोग मिलेगा। जो लोग अब तक बच रहे थे, वे आपका सहयोग करेंगे। दैनिक लाभ की मात्रा अच्छी रहेगी। इतना खर्चा नहीं होगा, उससे ज्यादा आय होगी। किसी कार्य को आप बहुत ढंग से निपटा पाएंगे। वरिष्ठ लोगों के आश्वासन से आत्म-विश्वास बना रहेगा। धार्मिक मामलों में रुचि लेंगे। घर-परिवार के लोगों से परेशानी रहेगी। आज माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। ऋण के भुगतान की सुविधा बढ़ेगी। शत्रुओं के व्यवहार से चिंतित होने की जरूरत नहीं है, ग्रहस्थितियां अनुकूल बनी हैं। यात्रा लाभ देगी, पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करें। सिंह: आज काम-काज को लेकर मन में बेचैनी सी रहेगी। काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा, जवाबदारी बढ़ जाएगी। नौकरी करते हैं तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यवसाय में लेन-देन को लेकर भी थोड़ी चिंता रहेगी तो काम समय पर पूरा नहीं हो पाएगा। व्यवसाय मेंं आर्थिक स्थितियों पर समीक्षा करना होगा। आप हर पहलू पर विचार कर लें, विशेषज्ञों की राय लेना अच्छा रहेगा। व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद हो सकती है पर काम आधा ही बनेगा।

कन्या:
आज काम-काज में अच्छी प्रगति होगी। साझेदारी के मामले में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के नाम से चल रहे काम में लाभ होगा। अचानक लाभ की स्थितियां बन रही हैं। आपके पक्ष में राय बनाने के लिए मेहनत करनी होगी। ग्रहस्थिति अनुकूल है। भाग्य साथ देगा। कठिन स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। व्यवसाय के संबंध में छोटे निर्णय लाभ दे सकते हैं, थोड़ा लचीला रुख सामने रखना होगा, उत्तरदायित्व बढ़ेगा। संतान के लिए दिन शुभ है। घरेलू विवादों से दूर ही रहना ठीक है। आपको निराशा और बदनामी हाथ लगेगी। आज खर्चा औसत से अधिक होगा, उसको लेकर चिंतित रहेंगे।


ये भी पढ़ें - हनुमानजी व शनिदेव के बीच क्या है रिश्ता

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement