khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 07:46 AM (IST)
शास्त्रों
का निर्देश है कि माता-पिता आदि के निमित्त उनके नाम और गोत्र का उच्चारण
कर मंत्रों द्वारा जो अन्न आदि अर्पित किया जाता है, वह उनको प्राप्त हो
जाता है। यदि अपने कर्मों के अनुसार उनको देव योनि प्राप्त होती है तो वह
अमृत रूप में उनको प्राप्त होता है। उन्हें गन्धर्व लोक प्राप्त होने पर
भोग्य रूप में, पशु योनि में तृण रूप में, सर्प योनि में वायु रूप में,
यक्ष रूप में पेय रूप में, दानव योनि में मांस के रूप में, प्रेत योनि में
रुधिर के रूप में और मनुष्य योनि में अन्न आदि के रूप में उपलब्ध होता है।