khaskhabar.com: शनिवार, 17 सितम्बर 2016 11:12 AM (IST)
श्राद्ध पक्ष का हिन्दू धर्म में बडा महत्व है। प्राचीन सनातन धर्म के
अनुसार हमारे पूर्वज देवतुल्य हैं और इस धरा पर हमने जीवन प्राप्त किया है
और जिस प्रकार उन्होंने हमारा लालन-पालन कर हमें कृतार्थ किया है उससे हम
उनके ऋणी हैं। समर्पण और कृतज्ञता की इसी भावना से श्राद्ध पक्ष प्रेरित
है, जो जातक को पित्तर ऋण से मुक्ति मार्ग दिखाता है।
हर साल भाद्रपद
पूर्णिमा से आश्विन माह की अमावस्या तक के यह सोलह दिन श्राद्धकर्म के होते
हैं। किन्तु गया श्राद्ध सत्रह दिन का होता है जो भाद्रपद पूर्णिमा से
लेकर अश्विन मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तक चलता है।