इस गीत को सुन कर अब तक कई लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
यह गाना जितना विवादस्पद है उतना ही पॉपुलर भी इसलिए इस गाने का अब तक कई
बार रीमेक बन चुका है। 1941 में अमेरिकन जैज़ म्यूजि़क के जादूगर माने जाने
वाले Billie Holiday ने इस गीत को रीकंपोज़ किया पर इस गीत का जादू
कम नहीं हुआ और न ही लोगों के आत्महत्या करने में कोई कमी आई।
यह गाना इतना बदनाम हो चुका था कि 1941 में बीबीसी सहित कई देशों ने इस
गाने पर प्रतिबंध लगा दिया और 63 वषों बाद 2003 में इस पर से प्रतिबंध
दोबारा हटाया गया।