We write with both hands, right or left-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां

khaskhabar.com: सोमवार, 09 जनवरी 2017 9:48 PM (IST)
हम लिखते हैं दोनों हाथ से, दायां हो या बायां
जींद। हम लिखते हैं दोनों हाथ से दायां हो या बायां। जीन्द की 7 लड़कियों ने जाने माने सांइटिस्ट अलबर्ट आइंस्टीन से प्रेरित होकर इस हुनर में माहिर हुई एक ही क्लास में पढ़ने वाली ये लड़कियां। इन लड़कियों का हुनर आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हम आपको बता दे सांइटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टिन दोनों हाथों से लिखते थे। जीन्द का गांव उझाना में करीबन 6 महीने पहले की बात है। यहां के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की नौंवी कक्षा में सांइस की क्लास चल रही थी। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह बच्चों को सांइस का विषय पढ़ा रहे थे। इस दौरान रिलेटीवीटी के सिद्वांत टापिक पर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टिन का जिक्र आया। मुख्य अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि आइंस्टिन दोनों हाथों से लिखते थे। ऐसा उन्होंने रोजाना की प्रेक्टिस से हासिल किया था। बस इतना ही कहना था कि इस क्लास की कुछ सहेलियों ने मन में ठान लिया कि वे हर रोज दोनों हाथों से लिखने की प्रेक्टिस करेगी और ऐसा करके ही दम लेगी। अब तो खेल खेल में मुख्य अध्यापक इन बच्चों से दोनों हाथों से लिखवाने लगे। [# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

[@ इस महिला का पीछा कर रहे हैं सांप,पढें पूरी कहानी]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement