VIDEO: इस नन्हे स्पाइडरमैन के करतब देख हर कोई हैरान
khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 11:07 AM (IST)
बाबोल। आपने अब तक फिल्मों में ही देखा होगा कि सुपर हीरो दीवार पर चढकर
लोगों को मुसीबत से बचाता है या अपनी प्रेमिका को आकर्षित करता है। असल
जिंदगी में दीवारों चढना काफी मुश्किल होता है। लेकिन आज आपको एक ऐसे बच्चे
के बारें में बता रहे है जो ऐसे करबत बडी आसानी से कर लेता है।
ईरान
के शहर बाबोल का रहने वाला तीन साल का अरात होसिनी नाम का यह बच्चा रियल
लाइफ स्पाइडरमैन की तरह दीवार पर चढ़ जाता है। यह बच्चा इन दिनों सोशल
मीडिया पर काफी छाया हुआ है। उसके करतबों का वीडियो भी धमाल मचा रहा है।