The Mysterious Village Where People Are Too Small Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस गांव में रहने वाला हर इंसान है बौना, जानिए कैसे हुई खोज

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 जून 2018 2:22 PM (IST)
इस गांव में रहने वाला हर इंसान है बौना, जानिए कैसे हुई खोज
25 सेंटीमीटर के इंसान की ममी मिली... अब से करीब डेढ़ सौ साल पहले ईरान के एक गांव में बौने लोग रहते थे। इस गांव का नाम है ‘माखुनिक’ जो कि ईरान-अफगानिस्तान सीमा से करीब 75 किलोमीटर दूर है। कहा जाता है कि मौजूदा वक्त में ईरान के लोगों की जितनी औसत लंबाई है, उससे करीब 50 सेंटीमीटर कम लंबाई के लोग इस गांव में रहते थे। 2005 में खुदाई के दौरान इस गांव से एक ममी मिली थी जिसकी लंबाई सिर्फ 25 सेंटीमीटर थी। इस ममी के मिलने के बाद ये यकीन पुख्ता हो गया कि इस गांव में बहुत कम लंबाई वाले लोग रहते थे। हालांकि कुछ जानकार मानते हैं कि ये ममी समय से पूर्व पैदा हुए किसी बच्चे की भी हो सकती है, जिसकी 400 साल पहले मौत हुई होगी। वो इस बात पर विश्वास नहीं करते कि ‘माखुनिक’ गांव के लोग बौने थे।

ये भी पढ़ें - इस पानी की बोतल की एक-एक बूंद हजारों की, पूरी बोतल की कीमत...

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement