वॉशिंगटन। आपने बिजली पैदा करने कई खबरें पढी होगी। अब एक नई खबर आ रही है
कि पेड से भी बिजली उत्पन्न हो सकेंगी। जी हां, वैज्ञानिकों ने दावा किया
है कि एक ऐसा पेड विकसित की है जिससे बिजली पैदा कर सकते है। जब हवा इस पेड
के कृत्रिम पत्तों से होकर गुजरेगी, तो बिजली पैदा होगी।
अमेरिका
स्थित इयवा यूनिवर्सिटी में यह तकनीक शोधकर्ताओं ने विकसित की है। इससे
उत्पन्न बिजली से घरेलू इस्तेमाल में आने वाले उपकरणों को चार्ज करने में
मदद मिल सकती है। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो पेड़ पर
शाखा और पत्तों की तरह लग जाता है। फिर जब हवा इसके कृत्रिम पत्तों से होकर
गुजरती है, तो इसमें बिजली पैदा होती है।