पटियाला । शहर की ज्ञान कलोनी में पिछले एक हफ्ते से स्थानीय लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे है।क्योंकि उन्हें एक ऐसी चीज का डर सता रहा है जो रात के साये में लोगो पर हमला कर गायब हो जाता है इस को लेकर स्थानीय लोग रात को पहरा भी दे रहे है। 5 से 6 फ़ीट की इंसान जैसी दिखने वाली चीज ने 3 से चार लोगों पर हमला किया है। पुलिस भी सकते में है की यह कौन है जो लोगों पर हमला कर रहा है । कॉलोनी के लोग कहते है एक प्रेत लोगों को जख्मी कर रहा है। कॉलोनी के एक व्यक्ति अनुसार रात को दो दिन पहले वह अपने घर की छत पर सो रहा था कि किसी ने उस पर हमला कर दिया । उन्होंने कहा कि प्रेत जैसी चीज ने उनका गला दबा दिया और उनकी पत्नी के मुंह पर तीखे नाख़ून से हमला कर घायल कर दिया और गायब हो गया। इसी बीच लोगो की शियाकते मिलने के बाद पटियाला पुलिस के अधिकारी भी लोगो के बीच पहुंचे और उन्होंने लोगों की बातो को सुना और अपने सीनियर अधिकारियों को इससे अवगत करवाया है।