Indian Army Finds Yeti Footprints in Snow, What Exactly is this Mysterious Mythical Beast-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुनिया के लिए रहस्य बने इस मानव से उठा पर्दा, सेना ने ‘येति’ का किया दावा

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 11:11 AM (IST)
दुनिया के लिए रहस्य बने इस मानव से उठा पर्दा, सेना ने ‘येति’ का किया दावा
नई दिल्ली। हिममानव ‘येति’ दुनिया के लिए रहस्य बना हुआ है। आज भी इसके होने या न होने के बड़े-बड़ दावे किए जाते हैं। लेकिन अब इस रहस्यमयी प्राणी हिम मानव पर से पर्दा उठ गया है। भारतीय सेना ने पहली बार इसकी की मौजूदगी का दावा किया है। इससे जुड़ी तस्वीरें जारी की गई हैं। इस हिम मानव को अमेरिका में बिग फुट, ऑस्ट्रेलिया में यूवेई, इंडोनेशिया में साचारण भिगी, ब्राजील में मंपिंग गुड़ी, भारत और नेपाल में ‘येती’ कहा जाता है। नेपाल में ‘येती’ को राक्षस भी कहा जाता है। इसको लेकर अब तक सदियों से तमाम तरह की किस्से कहानियां सुनने को मिलती रही हैं। कई फिल्में बन चुकी हैं, कई किताबें लिखी जा चुकी हैं। इसकी चर्चा पौराणिक ग्रंथों में भी मिलता है। अब सेना ने ट्वीट कर तस्वीरें जारी करते हुए बताया कि मकालू बेस कैंप के करीब 32&15 इंच वाले हिम मानव ‘येती’ के रहस्यमय पैरों के निशान मिले हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement