Ghostly woman on tree spooks locals in Gujarat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांववालों ने देखा भूत, पुलिस ने ऐसे खोला राज

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 3:56 PM (IST)
गांववालों ने देखा भूत, पुलिस ने ऐसे खोला राज
भूत-प्रेत और चुडैल का नाम सुनते ही लोगों के पसीने छूटने लगते है। वैसे तो आपने भूत पर बनी बहुत सी फिल्में देखी होंगी। लेकिन गुजरात-राजस्थान बॉर्डर पर भूत से जुड़ा एक आंखों देखा मामला सामने आया है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अमीरगढ़ बॉर्डर चेकपोस्ट के गोटा गांव के पास फैले जंगलों में यह अफवाह है कि यहां भूतनी घूमती है। कई लोगों ने दावा किया है कि उन्होंने एक लडक़ी को पेड़ पर बैठे देखा जो अजीब आवाजें निकालती हैं। इस बात के गांव में फैलने से यहां के लोग डरे हुए हैं। यहां के लोगों ने यह बात जब पुलिस को बताई तो पुलिस के जवानों ने इस बात पर विश्वास नहीं किया लेकिन जब पुलिस के कई जवानों को भी यह लडक़ी पेड़ पर दिखाई दी तो सबके हाथ पैर फूल गए और डर की वजह से लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर दिए। दरअसल, पुलिस ने शिकारवेरी गांव से लापता 18 साल की लडक़ी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया था। यह लडक़ी 11 अक्टूबर से गायब थी। कुछ लोगों का मानना था कि पेड़ पर बैठी लडक़ी का, लापता हुई लडक़ी से कुछ कनेक्शन हो सकता है। बाद में पुलिस ने बताया कि हमने एक लडक़ी को पेड़ पर बैठे देखा, जब हमने उस पर टॉर्च मारी तो वह सिकुड़ कर बैठ गई। हमने उससे कहा कि तुम पेड़ से नीचे उतर आओ, हम तुम्हारी मदद करेंगे। जब वह नीचे उतरी तो काफी डरी हुई थी। बाद में लडक़ी को उसके भाई के हवाले कर दिया गया।
लडक़ी के रिश्तेदार केशव भगोरा ने कहा कि लडक़ी मानसिक रूप से ठीक नहीं है। भगोरा ने पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि आखिर गांव में फैल रही चुड़ैल की अफवाहों का अंत हो गया। गांव में कोई चुड़ैल नहीं है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement