केप टाउन। आमतौर पर दूल्हा और दुल्हन की उम्र में कुछ महीनें या कुछ साल का
ही अंतर होता है। आज आपको अजीब शादी के बारे में बता रहे है। 8 साल की
उम्र बच्चे की खेलने कूदने की होती है। लेकिन एक 8 साल के बच्चे ने अपनी
दादी की उम्र की महिला से शादी कर सभी को चौंका दिया है। कमाल की बात है कि
यह महिला पहले से ही 5 बच्चों की मां है।
यह अजीबोगरीब शादी का
मामला दक्षिण अफ्रीका से सामने आया है। 61 साल की शाबानगू ने 8 साल के
सानेले मैसिलेला के साथ शादी रचाई। इस शादी के चर्चें सुन हर कोई हैरान है।
शाबानगू और मैसिलेला की शादी दक्षिण अफ्रीका के श्वान में हुई है।