बॉलिवुड की दिग्गज अभिनेत्री रानी
मुखर्जी के नाम से भी खाद्य और नागरिक आपूर्तिकर्ता विभाग ने एक राशन कार्ड
जारी किया है। राशन कार्ड के अनुसार रानी की शादी रामरूप नाम के किसी शख्स
से हुई है और उनका पता साहेबगंज गांव, कय्यामगंज तहसील जिला फर्रुखाबाद
है। विभाग के द्वारा की गई गड़बड़ी के खिलाफ कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने
मुहिम चलाई है।