देवमाली गांव की इस अजीब मान्यता को लेकर
गांव वालों ने बताया कि कुछ लोगों ने यहां पक्के मकान बनाने की कोशिश की
थी, लेकिन एक सप्ताह के भीतर ही उनके मकान ढह गए। गांव के कुछ लोगों ने
आसपास के गांवों में अपने पक्के मकान बना लिए हैं, लेकिन देवमाली गांव में
अब भी उनके कच्चे घर ही हैं।
यहां पर कभी भी शादी-विवाह में दूल्हे को
घोड़ी पर नहीं बिठाया जाता है। यही नहीं इस गांव में बने श्री देवनारायण जी
मंदिर (देवरा) में अलग से कोई पुजारी भी नियुक्त नहीं किया जाता।
इस
गांव में पैदा हुआ गुर्जर जाति का व्यक्ति भोपा (पुजारी) कहलाता है। इस
गांव में गुर्जर जाति की लावड़ा गोत्र के अतिरिक्त अन्य कोई भी जाति निवास
नहीं करती। इस गांव में बसे लोग केवल एक पिता की संतान माने जाते हैं, इनका
एक पूर्वज यहां आया था और उसी ने यह पूरा गांव बसाया।