न्यूयार्क। आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया में सोमवार को हुए सिलसिलेवार छह बम विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है। इन विस्फोटों में 48 लोगों की मौत हो गई। आतंकवादी समूह की अमाक समाचार एजेंसी ने एक बयान में कहा कि आईएस के छह आत्मघाती हमलावरों ने तारटस, होम्स, हासाका और दमिश्क में सिलसिलेवार विस्फोटों को अंजाम दिया।