drug wire linked to National international level Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार

khaskhabar.com: रविवार, 30 अक्टूबर 2016 11:18 AM (IST)
राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर से जुड़े हैं नशीली दवाइयों के तार
जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व मुम्बई में इसी तरह से एक नशीली दवाईयों की खेप को पकड़ा गया था। जिसमें सामने आया था कि इस खेप को विदेशों में भेजा जाने वाला था। इस पर नारकोटिक्स विभाग के साथ-साथ राजस्व खुफिया निदेशालय को सतर्क कर दिया गया था। इन विभागों के अधिकारियों ने इस तरह की खेप ले जाने को लेकर पूछताछ की तो धीरे-धीरे सामने आया कि ये खेप उदयपुर से निकली है और उदयपुर के कलड़वास स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में बंद पड़ी फैक्ट्री से इस खेप को भेजा गया था। इस पर ब्यूरो के अधिकारियों ने अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान इस फैक्ट्री पर नजर रखी गई और इसके बाद जयपुर और मुम्बई से दर्जनों अधिकारियों के साथ टीमों को रवाना किया गया। टीमों ने शुक्रवार सुबह अचानक फैक्ट्री में दबिश दी। जहां ब्यूरो के अधिकारियों को देखकर मजदूर के साथ दूसरे लोेग घबरा गए। ब्यूरो के अधिकारियों ने मौके पर फैक्ट्री की तलाशी ली तो मामला हजारों करोड़ तक जा पहुंचा। मौके पर भारी मात्रा में पकड़ी गई खेप के चलते बीएसएफ जवान भी तैनात करने पड़े। यह भी पढ़े :जासूस शोएब 6 बार पाक गया,हाई कमीशन में लडकियां भेजता था! यह भी पढ़े :ISRO बनाएगा विश्व रिकॉर्ड,एक साथ 83 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजेगा

2/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement