38th meeting of National Capital Region Planning Board concludes Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 38वीं बैठक सम्पन्न

khaskhabar.com: शनिवार, 14 सितम्बर 2019 2:14 PM (IST)
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड की 38वीं बैठक सम्पन्न
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की क्षेत्रीय योजना-2021 की स्वीकृति के उपरांत उप्र विभाग के अन्तर्गत राज्य/केन्द्र सरकार की अनेक वृहद स्तरीय परियोजना (यथा-हाईटेक टाउनषिप, इन्टीग्रेटिड टाउनषिन, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर एवं जेवर में प्रस्तावित अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आदि) आ रहा है, जिसके कारण इस क्षेत्र में अनेक आर्थिक क्रियाओं के विकसित होने की सम्भावना बढ़ गई हैं। ऐसी स्थित में नये विकास से संबंधित परिवेष एवं धरातलीय वास्तविकता को ध्यान में रखते हुये क्षेत्रीय योजना-2021 की नीतियों एवं प्रस्तावों में नियमानुसार संषोधन किये जाने की परमावष्यकता है, ताकि नियोजन के परिप्रेक्ष्य में संभावित वृहद स्तर की आर्थिक क्रियाओं के विकास को प्रोत्साहित किया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल, प्रदेष के नगर विकास मंत्री आषुतोष टंडन, राजस्थान के शहरी विकास मंत्री शांति कुमार धारीवाल, दिल्ली के शहरी विकास एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री सत्येन्द्र जैन, सचिव आवास एवं शहरी विकास भारत सरकार दुर्गा शंकर मिश्रा सहित बोर्ड के सदस्यगण वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन सचिव एनसीआर प्लानिंग बोर्ड अर्चना अग्रवाल द्वारा किया गया।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement