Advertisement
ऋषि चिंतन: मिथ्या चिंतन को त्यागें, आत्म-लाभ पाएँ
भव-रोगों में फँसे मनुष्यों की इस पतितावस्था से उद्धार का एक ही मार्ग है और वह है "अध्यात्मवाद"। भौतिकवाद के उन्माद ने आज मानव जाति को उन्मत्त बना रखा है। वह कल्याण के ज्ञान से सर्वथा रिक्त होती जा रही है। आज लोगों की मनोभूमियाँ इस सीमा तक दूषित हो गई हैं कि अमंगल में मंगल दीखने लगा है। मानसिक विकारों, आवेगों, प्रलोभनों और पाप पर नियंत्रण कर सकना उनके लिए कठिन हो गया है। तनिक-सा प्रलोभन सामने आते ही पाप करने को उद्यत हो जाना, जरा-सा भय उपस्थित होते ही कर्तव्य-पथ का त्याग कर देना साधारण बात बन गई है।
चित्त की अस्थिरता और जीवन की निरुद्देश्यता ने लोगों को विक्षिप्त बना रखा है। ऐसी भयानक मनोभूमि और ऐसे पापपूर्ण व्यवहार के रहते हुए कैसे आशा की जा सकती है कि मनुष्य अपने जीवन लक्ष्य परमानंद को प्राप्त कर सकता है। इन सब विकारों और विपरीतताओं का एकमात्र कारण है- "अध्यात्मवाद" की उपेक्षा। यदि "संसार" के साथ "आत्मा" का भी ध्यान रखा जाये, उसके विकास और मुक्ति का प्रयत्न करते रहा जाये तो शीघ्र ही इन सारे भव-रोगों से मुक्त होकर मनुष्य आनंद की ओर अग्रसर हो चले। "आत्म-लाभ" ही सर्वश्रेष्ठ लाभ माना गया का है, उसी को प्राप्त करना श्रेय है और उसी को पाने के लिए प्रयत्न भी किया जाना चाहिए। अध्यात्मवादी भौतिकता अपनाई जाए - पृष्ठ-56 पं. श्रीराम शर्मा आचार्य
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


