Recruitment in co-operative banks Applications will be sought in April-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सहकारी बैंकों में 906 पदों के लिए अप्रैल में मांगे जाएंगे आवेदन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 मार्च 2018 7:23 PM (IST)
सहकारी बैंकों में 906 पदों के लिए अप्रैल में मांगे जाएंगे आवेदन
जयपुर। सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने शुक्रवार को बताया कि अपेक्स बैंक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों के 906 पदों पर अप्रेल माह में अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि जुलाई माह तक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जायेगा। किलक ने बताया कि अपेक्सबैंक में सीनियर मैनेजर के 6, मैनेजर के 12 व बैंकिंग सहायक के 25 सहित कुल 43 पदों पर, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों में मैनेजर के 92, कम्प्यूटर प्रोग्रामर के 7 व बैंकिंग सहायक के 437 पदों सहित कुल 536 पदों पर तथा प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंकों में मैनेजर के 57 व बैंकिंग सहायक के 92 पदों सहित कुल 149 पदों पर भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड के माध्यम से भर्ती की जायेगी। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने बताया कि भर्ती बोर्ड द्वारा भर्तियों का वर्गीकरण कर लिया गया है और भर्ती की प्रक्रिया के लिये ऑनलाइन आवेदन मांगे जायेंगे। भर्ती आईबीपीएस के माध्यम से करवाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार, कॉनफैड, राजफैड आदि संस्थाओं में भर्ती के लिये भी आवेदन मांगे जायेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement