Recruitment in air force, Online registration for airman Group X and Y in air force -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वायु सेना में Group X and Y के लिए भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई से

khaskhabar.com: सोमवार, 02 जुलाई 2018 11:40 AM (IST)
वायु सेना में Group X and Y के लिए भर्ती, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 जुलाई से
जोधपुर। एयरमैन चयन मुख्यालय एयरमैन (ग्रुप एक्स व वाई) भर्ती के लिए दूसरी बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए 3 से 24 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके लिए www.airmenselection.cdac.in पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। पात्रता की जांच के बाद ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसकी विस्तृत जानकारी एयरफोर्स की इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। एयरमैन ग्रुप एक्स (टेक्निकल) और ग्रुप वाई (नॉन टेक्निकल) पदों के लिए देशभर में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी। अभ्यर्थी अपने शहर के नजदीक 100 से 150 किलोमीटर के दायरे में पांच केंद्रों का ऑप्शन दे सकता है। इसके आधार पर परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा। परीक्षा के बाद ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को तीन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह प्रक्रिया इस साल के अंत में शुरू होगी। सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा। इसके बाद एडैप्टिबिलिटी टेस्ट प्रथम और इसमें चयन होने पर एडैप्टिबिलिटी टेस्ट द्वितीय होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement