Ram Katha - Sixth Day Rams exile Kevat incident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राम कथा- छठा दिवस राम को वनवास केवट प्रसंग

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2024 8:46 PM (IST)
राम कथा- छठा दिवस राम को वनवास केवट प्रसंग
जयपुर। अग्रवाल सेवा सदन गांधी पथ वैशाली नगर में जारी राम कथा के छठे दिवस पर कथा वाचक श्रद्धये संजय कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्री राम- सीता लक्ष्मण -उर्मिला भरत -मांडवी एवं शत्रुघ्न -श्रुतिकीर्ति के विवाह के पश्चात अयोध्या आगमन के प्रसंग में अयोध्या जी में सीता राम विवाह की बधाइयां का विस्तार से वर्णन किया। माता कैकई के राजा दशरथ जी से दो वरदान मांग कर श्री राम जी को वनवास एवं 14 वर्ष के लिए वनवास भारत को अयोध्या का राज का विस्तृत वर्णन किया ।भगवान श्री राम माता सीता के साथ जब वनवास के दौरान लक्ष्मण जी के साथ गंगा तट पर पहुंचे इस दौरान उन्होंने केवट से गंगा पार करवाने के लिए कहा केवट प्रसंग सुन कर शास्त्री जी ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर केवट प्रसंग के लिए विशेष झांकियां भी सजाई गई जिनका भक्ति गानों ने भरपूर आनंद लिया सप्तम दिवस पर राम भरत संवाद चित्रकूट निवास भरत चरित्र आदि का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement