Advertisement
पितृमोक्ष अमावस्या पर शांतिकुंज में 18 पारियों में हुए श्राद्ध संस्कार

वहीं वर्चुअल माध्यम से जर्मनी, इटली, अमेरिका, इंग्लैण्ड, लिथुआनिया सहित कई देशों के श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के निमित्त विधि-विधान से श्राद्ध संस्कार संपन्न कराए और पूर्वजों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। पितृमोक्ष अमावस्या पर उन पितरों के निमित्त भी श्राद्ध करने की परंपरा है, जिनकी तिथि ज्ञात नहीं होती। इस अवसर पर लोगों ने अपने पूर्वजों का स्मरण करते हुए पारिवारिक परंपराओं के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
इस दौरान शांतिकुंज में आचार्यों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में श्राद्ध संस्कार पूर्वजों के उपकारों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान का भाव परिवार में संस्कारों की निरंतरता बनाए रखता है। नई पीढ़ी को इस परंपरा से परिचित कराना भी आवश्यक है, ताकि वह अपने सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक विरासत को समझ सके।
उल्लेखनीय है कि युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य की प्रेरणा एवं आदर्शों के अनुरूप शांतिकुंज में सभी संस्कार वैदिक पद्धति से उच्च प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा निःशुल्क संपन्न कराए जाते हैं। इन संस्कारों के माध्यम से जीवन के प्रत्येक पड़ाव पर भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को अपनाने तथा उन्हें व्यवहार में उतारने की प्रेरणा दी जाती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


