Advertisement
देव संस्कृति विश्वविद्यालय की गौशाला में श्रद्धा के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

कार्यक्रम में शांतिकुंज एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने गौमाता के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए गोसेवा को भारतीय संस्कृति और परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया। इस अवसर पर गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया गया। गौशाला की स्वच्छता और गोवंश की देखभाल से जुड़ी गतिविधियां भी की गईं।
इस अवसर पर श्रीमती शैफाली पण्ड्या ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व एवं त्योहार परंपराओं के निर्वहन के साथ ही जीवन को प्रकृति के अनुकूल बनाने और उसके प्रति उत्तरदायित्व निभाने की प्रेरणा देते हैं।
विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस पर्व ने विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारतीय संस्कृति में गोवंश के महत्व से परिचित कराया। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, कुलसचिव बलदाउ देवांगन सहित शांतिकुंज व देवसंस्कृति विवि परिवार के अनेक लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गॉसिप्स
Advertisement
Traffic
Features


