Dr. Chinmay Pandya reached Ludhiana, honored with Sanatan Dharmas Vishwa Gaurav Award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Jun 3, 2025 8:02 pm
Location

लुधियाना पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, सनातन धर्म के विश्व गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित

khaskhabar.com: सोमवार, 04 सितम्बर 2023 5:19 PM (IST)
लुधियाना
पहुँचे डॉक्टर चिन्मय पण्ड्या, सनातन धर्म के विश्व गौरव पुरस्कार से हुए सम्मानित
लुधियाना, पंजाब। देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी पिछले दिन से पंजाब प्रवास पर है। अपने दो दिवसीय पंजाब प्रवास में देव संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आदरणीय डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी लुधियाना पहुंचे और शांतिकुंज के तत्वावधान में आयोजित विराट दीप महायज्ञ के अवसर पर पहुंचकर गायत्री परिजनों को परमपूज्य गुरुदेव का दिव्य संदेश प्रदान किया। दीप यज्ञ के अवसर पर 24000 दीपकों की छटाओं द्वारा कार्यक्रम परिसर दिव्य हो गया।



इस अवसर पर उन्होंने स्वयं के भीतर के देवत्व को उभारने एवं सद्गुणों को बढ़ाकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु युवाओं एवं प्रबुद्ध जनों का आवाहन किया। इस अवसर पर गायत्री परिजनों सहित लुधियाना शहर के गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉक्टर चिन्मय पंड्या जी को श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट की ओर से सनातन धर्म के विश्व गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रेरणा पीठ के द्वारा युवाओं के प्रेरणा स्रोत एवं भारतीय गौरव महासंघ द्वारा भारत गौरव अवार्ड से विभूषित किया गया। प्रस्तुत हैं झलकियां।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement