निहंग सिंहों ने होटल में किया हंगामा, जबरन वसूली की कोशिश, पुलिस से हुई झड़प, तीन गिरफ्तार

होटल मालिक ने मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस ने होटल के बाहर दबिश दी, तो वहां मौजूद निहंग सिंहों और पुलिस के बीच झड़प हो गई।
यह झड़प कुछ देर चली और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और बहस देखी जा सकती है।
पुलिस ने तीन निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
मोगा
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features
