CLAT exam today for admission to 19 law schools in the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश के 19 लॉ स्कूल्स में प्रवेश के लिए CLAT एग्जाम आज

khaskhabar.com: रविवार, 13 मई 2018 12:38 PM (IST)
देश के 19 लॉ स्कूल्स में प्रवेश के लिए CLAT एग्जाम आज
जोधपुर। जोधपुर सहित देश की 19 लॉ स्कूल्स में प्रवेश के लिए रविवार को CLAT परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश में कुल 25 सेंटर बनाए गए हैं। इनमें जोधपुर में जोधपुर में 8 बनाए गए हैं। परीक्षा का समय दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा। परीक्षा में लीगल एप्टीट्यूट के 50, सामान्य ज्ञान के 50, अंग्रेजी के 40, मैथ्स के 20 व रीजनिंग के 40 सवाल आएंगे। राजस्थान में परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी जोधपुर एनएलयू को दी गई है। एनएलयू के कुलसचिव सोहनलाल शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश में कुल 25 सेंटर बनाए गए हैं, जिनमें से 8 जोधपुर में हैं। इस बार क्लैट कोच्चि की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज की ओर से करवाई जा रही है। इस परीक्षा के लिए देशभर में कुल 63 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजस्थान से 4636 स्टूडेंट्स परीक्षा दे रहे हैं। क्लैट एक्सपर्ट सागर जोशी ने बताया कि 200 मार्क्स की इस परीक्षा में कुल 200 अंक का पेपर होगा, हर सवाल एक अंक का होगा व गलत सवाल पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से 19 लॉ स्कूल्स की करीब 2500 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होनी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement