CBSE Physical Education Paper held on April 13-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीबीएसई का फिजिकल एजुकेशन का पेपर अब 9 की जगह 13 अप्रैल को

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जनवरी 2018 11:01 AM (IST)
सीबीएसई का फिजिकल एजुकेशन का पेपर अब 9 की जगह 13 अप्रैल को
जोधपुर। जेईई मेन्स देने वाले स्टूडेंट्स के लिए राहत की खबर यह है कि अब सीबीएसई का फिजिकल एजुकेशन का पेपर 9 अप्रैल की जगह 13 अप्रैल को होगा। इस पेपर का कोड 48 ही रहेगा। पेपर 13 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। सीबीएसई ने इस संबंध में अधिकृत आदेश भी जारी दिए गए हैं। पहले यह पेपर 9 अप्रैल को होना था। इससे एक दिन पहले ही 8 अप्रैल को जेईई मेन्स का ऑफलाइन तय था। ऐसे में स्टूडेंट्स के लिए 8 अप्रैल को मेन्स और 9 अप्रैल को फिजिकल एजुकेशन का पेपर देना पाना मुमकिन नहीं था, क्योंकि मेन्स और सीबीएसई के एग्जाम सेंटर अलग अलग शहरों में आते हैं। इसको देखते हुए सीबीएसई ने यह बदलाव किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement