Birthdays and wedding anniversaries were celebrated through a five-kund Gayatri Mahayajna-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन्मदिवस एवं विवाह दिवस पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अगस्त 2026 5:52 PM (IST)
जन्मदिवस एवं विवाह दिवस पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया
जयपुर । हर माह की तरह जुलाई माह के अंतिम दिन अखिल विश्व गायत्री परिवार वेदना निवारण केंद्र मानसरोवर जयपुर के तत्वाधान मे राजस्थान पेंशन समाज उप शाखा शासन सचिवालय जयपुर जल भवन के पास एनबीसी रोड हरिपुरा पेंशनर भवन पर इस माह जुलाई 2026 में पढ़ने वाले 45 सेवानिवृत्त कर्मचारी साथियों का जन्मदिवस एवं विवाह दिवस पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से मनाया गया। व्यास पीठ पर दिवाकर शर्मा और राजेश शर्मा ने यज्ञ का संचालन किया। दिवाकर शर्मा ने एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने का संकल्प करवाया। यज्ञ के पश्चात जन्मदिवस तथा विवाह दिवस वाले साथियों का माला एवं पटका पहनकर स्वागत सम्मान किया गया तथा आचार्य दिवाकर शर्मा एवं राजेश शर्मा का भी माला और पटका पहनकर भगवान सहाय मीणा जी द्वारा सम्मान किया गया। राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष शंकर सिंह मनोहर ने सबका धन्यवाद दिया। पत्तल प्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement